केला खाने के बाद पानी क्यों नहीं पिया जाता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:52

इन फूड्स को खाने के बाद भूलकर भी ना पीएं पानी, सेहत को हो सकता है नुकसान

खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. हम यहां आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने के बाद भूलकर भी पानी नहीं पीना चाहिए.



Health Tips,Do not Drink Water after Eating these Foods,Disadvantages of drinking water after a Meal इन फूड्स को खाने के बाद भूलकर भी ना पीएं पानी, सेहत को हो सकता है नुकसान

पानी पीना
खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए ये बात आपने कई बार सुनी होगी. इसे पीछे का कारण यह है कि इससे डाइजेस्टिव जूस डायस्यूट हो जाते हैं और खाना पचने में दिक्कत आती है. वहीं न्यूट्रसनिस्ट खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीने की सलाह देते हैं. खाना खाने के भी तुरंत बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए. लेकिन आप चाहें तो गुनगुना पानी पी सकते हैं. वहीं सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि कई अन्य ऐसी खाने वाली चीजें हैं जिनके तुरंत बाद पानी पीना सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में हम यहां आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने के बाद भूलकर भी पानी नहीं पीना चाहिए. चलिए जानते हैं.

केला (Banana)- कुछ चीजें अगर एक साथ ली जाएं तो आपकी पाचन बिगड़ सकती है. वहीं कुछ ऐसे फल भी हैं जिनका सेवन करने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए. अगर आप केला खाने के बाद पानी पीते हैं तो डाइजेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है. केला खाने के बाद कम से कम आधे घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए.

तरबूज (Watermelon)- तरबूज खाने के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि तरबूज में 90-95 फीसदी पानी होता है. तरबूज के बाद पानी पीने से डाइजेस्टिव जूस डायल्यूट हो जाते हैं, इससे आपका पेट फूल सकता है और अपच की समस्या हो सकती है.

दूध (Milk)- अगर आप दूध पीने के बाद पानी पीते हैं तो दूध के प्रोटीन का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. ऐसे में एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है.

खट्टे फल (Citrus Fruits)- खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी, आंवला खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि खट्टे फल खाने के बाद आप पानी पीते हैं तो पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है जिससे फल ठीक से पच नहीं पाते इस वजह से एसिडिटी हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info